Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

कैंचीधाम के साथ गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर पर भी बढ़े कदम, सरकार ने यूआइआइडीबी को दिए निर्देश

हरिद्वारऋषिकेश गंगा कारीडोर के साथ ही नैनीताल जिले में कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी मंदिर क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। साथ में चंपावत जिले में भी शारदा कारीडोर के अंतर्गत शारदा नदी के घाटों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट बोर्ड (यूआइआइडीबी) शीघ्र इसकी कार्ययोजना तैयार करेगा।

धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़
धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। केंद्र की सहायता से केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के नियोजित विकास और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। प्रदेश में अब विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी सुव्यवस्थित कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को स्पेशल स्प्रिचुअल जोन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दे चुके हैं। धामी सरकार धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने के दृष्टिगत विभिन्न कारीडोर के विकास की योजना पर काम कर रही है। हरिद्वारऋषिकेश गंगा कारीडोर का विकास अब अयोध्या की भांति यानी एकीकृत ढंग से होगा। इस कारीडोर का कार्य यूआइआइडीबी को सौंपा गया है। यूआइआइडीबी अन्य धार्मिक स्थलों का भी विकास करेगा। नैनीताल जिले में प्रसिद्ध कैंचीधाम को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कैंचीधाम के प्रति देशविदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे हैं। इनमें सेलिब्रिटी भी सम्मिलित हैं। ऐसे में कनेक्टिविटी की दृष्टि से इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह जिम्मा भी यूआइआइडीबी संभालेगा।

चंपावत जिले में शारदा नदी के घाटों का सुव्यवस्थित और सुंदर बनाया जाएगा। शारदा कारीडोर का कार्य भी यूआइआइडीबी देखेगा। बोर्ड इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से कार्य करेगा, साथ में इनके लिए निजी पूंजी निवेश की संभावनाओं को भी तलाश किया जाएगा। राज्य के पास अपने संसाधन सीमित हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से चारधाम के विकास के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं। ऐसे में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूआइआइडीबी का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम के विकास और शारदा कारीडोर परियोजनाओं का कार्य भी यूआइआइडीबी को सौंपा है। इन परियाेजनाओं की कार्ययोजना शीघ्र बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top