Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

आठ वर्षीय मासूम को युवक ने बनाया अपनी हवस का शिकार

मंगलवार, 26 मार्च 2024, किच्छा। पति को छोड़ने के बाद महिला जिस युवक पर विश्वास कर उसके साथ रहने लगी। उसी ने आठ वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत महिला का पति शराब पीने का आदी था। आठ माह पूर्व पति को छोड़ महिला अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ रजत चौहान पुत्र ओमेंद्र चौहान निवासी शेरगढ़ थाना मीरगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश के साथ रहने लगी। रुद्रपुर में एक घर में काम कर वह अपना गुजारा करती थी।

पीछे से रजत ही उसकी मासूम बेटी का ध्यान रखता था। आरोप है कि महिला की अनुपस्थिति में रजत ने मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख सुन वहां पड़ोसी पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट व आइपीसी की धारा 376 ए,बी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपित को कुरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह पैदल ही दरऊ के रास्ते पैदल शेरगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top