Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर सफाई के लिए समानांतर व्यवस्था लागू करने के निर्देश
मां ब्रह्मचारिणी: नवरात्रि की द्वितीय देवी का सम्पूर्ण परिचय
उत्तराखंड में बड़ा कैबिनेट विस्तार: पुष्कर सिंह धामी सरकार को मिला नए मंत्रियों का साथ
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
नवरात्रि के प्रथम दिवस की अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री: शक्ति, स्थिरता और भक्ति का प्रतीक
व्यय वित्त समिति की बैठक में शहरी विकास, पेयजल व लोक निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी
दिवारीखौल-जोखणी मार्ग को वित्तीय हरी झंडी, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
निर्माण कार्यों में देरी से बढ़ रही लागत, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पावन कपाट

उत्तराखंड में बड़ा कैबिनेट विस्तार: पुष्कर सिंह धामी सरकार को मिला नए मंत्रियों का साथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार 23 मार्च को अपने 4 साल पूरे करने जा रही है। इस खास मौके को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

इसी से पहले मुख्यमंत्री धामी ने 5 विधायकों को मंत्री पद देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राजपुर रोड से विधायक खजान दास को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक और भरत सिंह चौधरी को भी कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रदीप बत्रा और राम सिंह खेड़ा को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस तरह धामी सरकार को अब पांच नए मंत्री मिल गए हैं, जिससे सरकार की ताकत और कार्यक्षमता दोनों बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top