Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से

  • कुंजी में शिव धाम का निर्माण होगा

नई दिल्ली/देहरादून। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुभारंभ का समय आ ही गया। केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा है कि इससे उत्तराखंड का धार्मिक पर्यटन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड और चीन बॉर्डर को जोड़ने वाले लिपुलेख रोड के निर्माण से कैलाश मानसरोवर की यात्रा का यह नया मार्ग प्रशस्त हो सका है। तय कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से यात्रा की शुरुआत होगी तथा एक जत्थे में एक बार में 50 यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकेंगे यह यात्रा 22 दिन में पूरी होगी। इस यात्रा पर इस साल 50—50 यात्रियों के पांच जत्थे यात्रा पर भेजे जाएंगे और कुल ढाई सौ यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यात्रा मार्ग पड़ाव के रूप में कुंजी में शिव धाम का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी बीते समय में यहां जाकर पार्वती सरोवर पर पूजा अर्चना की थी तथा यहां शिव धाम निर्माण की घोषणा की थी। बॉर्डर क्षेत्र में शिव धाम के निर्माण से राज्य के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है। मानसरोवर यात्रा के शुभारंभ का खबर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि शिव धाम के रूप में एक और आस्था केंद्र की स्थापना होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top